फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीए प्रवेश परीक्षा में धैर्य जैन की नौवीं रैंक

Sun, 08 Mar 2026 09:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। आईसीएआई की ओर से सीए इंटरमीडिएट व सीए प्रवेश परीक्षा 2026 का रविवार को परिणाम जारी किया गया। सिकासा अध्यक्ष सीए आशीष अनेजा, कार्यकारी सदस्य सीए ज्ञाति गुप्ता ने बताया कि सीए फाउंडेशन ऑल इंडिया में 9वी रैंक के साथ मेरठ जिले में धैर्य जैन ने प्रथम रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन

मौलि त्यागी ने द्वितीय और कान्हा मित्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीए इंटरमीडिएट बोथ ग्रुप में ईशा जैन ने 391 अंक प्राप्त कर मेरठ में प्रथम रैंक, तुषार गुप्ता ने 322 अंकों के साथ द्वितीय रैंक और सौम्या अरोरा ने 318 अंकों के साथ तीसरा रैंक प्राप्त किया। मेरठ ब्रांच के सह अध्यक्ष सीए शशांक गुप्ता व सचिव सीए विशु शर्मा ने बताया कि सीए इंटरमीडिएट में 357 छात्र-छात्राओं ने मेरठ जिले से परीक्षा दी, जिसमें 51 छात्र-छात्राएं सफल रहे। सीए फाउंडेशन में 351 छात्र-छात्राओं ने मेरठ जिले से परीक्षा दी, जिसमें 71 छात्र सफल रहे। मेरठ ब्रांच की प्रबंधक समिति ने सभी स्टूडेंट्स को सफलता की बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें