फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों से शिकायत मिली तो करेंगे कार्रवाई: प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के नए कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड वार्ड की स्थिति देखी। अस्पताल में कई जगह सफाई की शिकायत मिली तो उसे दूर करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि वे मरीजों से फोन पर खुद बातचीत करेंगे। उन्हें कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि मरीजों से शिकायत मिली तो वे कार्रवाई करेंगे। प्राचार्य ने बुधवार को ही मेडिकल कॉलेज में पदभार ग्रहण किया है। वह इससे पहले मेडिकल कॉलेज झांसी में प्रमुख अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने दवा का इंतजाम कराया
मेरठ। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी और कॉरपोरेट सर्विस फंड से स्वास्थ्य विभाग के लिए रेमडेसिवीर दवा की 250 वॉयल का इंतजाम करायौ। सीएमओ ने बताया कि कोरोना के इलाज के रूप में इस्तेमाल की जा रही यह दवा एक मरीज को छह वॉयल लगती हैं। एक वॉयल की कीमत 2580 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें