फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में कराएंगे आग लगने की घटना का खुलासा : संगीत

Mon, 19 Jan 2026 07:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना के पूर्व विधायक ने महकला पहुंचकर ली मंदिर में आग लगने की घटना की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। महलका गांव के शिव मंदिर में आग लग गई थी। आग लगने से मंदिर के दरवाजे व मूर्तियां खंडित हो गई थी। सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सोमवार को मंदिर परिसर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिया है कि घटना का खुलासा हर हाल में कराया जाएगा।
सोमवार को सरधना विधानसभा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम महलका मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में आग लगने की घटना को लेकर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि घटना का पुलिस से खुलासा करवाएंगे। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को फोन पर बताया मंदिर में आग लगाने की घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिरों में आग लगाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने जल्द ही घटना के खुलासे की मांग की है। मंदिर समिति व गांव के गणमान्य लोगों ने निर्णय लिया है जब तक घटना का खुलासा नहीं होगा मंदिर में खंडित मूर्तियों को हटाया नहीं जाएगा। गौरतलब है कि आग लगने से मंदिर में रखा सामान भी जल गया था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर नमूने लेकर प्रयोगशाला भिजवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें