फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दवाओं के लक्ष्य तक पहुंचने की तकनीक बताई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी में सोमवार को आधुनिक ड्रग डिलीवरी तकनीक विषय पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता यूनिवर्सिटी ऑफ अलाबामा अमेरिका के प्रो. एमएनवी रवि कुमार ने बताया कि यह तकनीक आधुनिक चिकित्सा विज्ञान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दवाओं को शरीर के प्रभावित अंगों तक अधिक सटीकता और सुरक्षा के साथ पहुंंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किस तरह नवीन नैनो-ड्रग कॅरियर, लिपिड आधारित प्रणाली और स्मार्ट डिलीवरी सिस्टम दवाओं को सीधे लक्ष्य स्थल तक पहुंचाकर उनकी प्रभावशीलता को कई गुना बढ़ा देते हैं। उन्होंने आंत्र मार्ग में आने वाली जैविक बाधाओं, एंजाइमेटिक विघटन और अवशोषण की सीमाओं का वैज्ञानिक विश्लेषण करते हुए उनके समाधान प्रस्तुत किए। विवि की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। डीन डॉ. विभु साहनी, डायरेक्टर प्रो. शैलेंद्र शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. वैशाली पाटिल ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें