महिलाओं पर अत्याचारों और जुल्मों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेरठ में कच्ची शराब का धंधा करने से मना करने पर पति ने विवाहिता की पिटाई कर उसके सिर के बाल उखाड़ दिए। महिला ने थाने में तहरीर दी। लेकिन आरोप लगाया कि पुलिस से साठगांठ होने की वजह से आरोपी पर कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने सोमवार को शिकायत पत्र देकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव निवासी अंजू कौर की शादी हरनाम कौर से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। शादी के बाद से हरनाम ने विवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया था। लेकिन मायके वालों के समझाने पर विवाहिता पति के साथ रहने के लिए तैयार हो गई। इसी बीच हरनाम ने अपने भाई जौरावर सिंह उर्फ जौर, बाबू सिंह, सुरजीत सिंह और बहनोई गुरदास के साथ मिलकर कच्ची शराब का धंधा शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: UP: हस्तिनापुर में विशु की हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर-खेत फूंके, इलाके में तनाव बरकरार
विवाहिता के मुताबिक 5 अप्रैल को आरोपी कच्ची शराब बनाकर अपने घर लेकर आए। थे। तभी फोन पर हरनाम ग्राहकों को बुलाने लगा। विवाहिता ने हरनाम और उसके भाइयों से शराब का धंधा बंद करने के लिए बोल दिया। इसी बात पर दंपति में विवाद हो गया और हरनाम ने पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी।
उसने विवाहिता के सिर के बाल तक उखाड़ दिया। पीड़िता अधिकारियों के दफ्तर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। कहा कि यदि जिले स्तर के अधिकारियों से भी कार्रवाई नहीं की गई तो वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेगी। एसएसपी ऑफिस में पीड़ितों की शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम में हस्तिनापुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।