पति की प्रतिक्रिया भी उतनी ही चौंकाने वाली रही। पत्नी पर हाथ उठाने से वह भी नहीं चूका। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, पति की शादी 16 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पत्नी का आरोप है कि वह काफी समय से पति के विवाहेत्तर संबंधों से परेशान थी और कई बार समझा चुकी थी, लेकिन पति ने संबंध खत्म नहीं किए।
पीड़िता ने पति और उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और दफ्तर में मारपीट और सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने को लेकर भी कार्रवाई हो सकती है।