फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: प्लॉट को लेकर खूनी विवाद, पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पति ने फिर खुद पर भी किया जानलेवा हमला

Fri, 03 Jul 2026 10:27 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र में प्लॉट के बैनामे को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो व मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में प्लॉट के बैनामे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद शनिवार सुबह खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बैनामे को लेकर लंबे समय से था विवाद
जानकारी के अनुसार प्रदीप चौहान और उसकी पत्नी निशा चौहान ने गांव में अपनी कोठी के पास एक प्लॉट खरीदा था। दोनों के बीच लंबे समय से इस बात को लेकर विवाद चल रहा था कि प्लॉट का बैनामा किसके नाम कराया जाए। निशा बैनामा अपने नाम कराना चाहती थी, जबकि प्रदीप अपने नाम पर कराने की जिद कर रहा था। 

विज्ञापन

चाकू से पत्नी पर किए ताबड़तोड़ वार
बताया गया कि शनिवार सुबह लगभग छह बजे इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने चाकू से निशा पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण निशा की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद खुद पर भी किया हमला
पत्नी की हत्या के बाद आरोपी प्रदीप ने भी चाकू से खुद पर हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर जांच
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें