मंगलवार को एक युवक एसएसपी ऑफिस में एक अजीबो-गरीब फरियाद लेकर पहुंचा। एसएसपी दफ्तर में जिसनें भी युवक की शिकायत के बारे में सुना वह बिना हंसे नहीं रह पाया। दरअसल, शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक पत्नी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने कहा कि साहब! पत्नी को मेरी दाढ़ी से ऐतराज है। वह मुझे दाढ़ी नहीं रखने देती। जानकारी के मुताबिक युवक का कहना है कि पत्नी के डर से उसका दाढ़ी से जैसे रिश्ता ही छूट गया है। युवक के अनुसार पत्नी कहती है कि यदि वह दाढ़ी रखेगा तो उसे छोड़ देगी।
एसपी ट्रैफिक ने इस संबंध में शिकायत सुनते हुए युवक को महिला थाने में शिकायत करने को कहा। युवक ने इस संबंध में महिला थाना में भी गुहार लगाई जिसके बाद महिला थाना पुलिस द्वारा दंपति को शुक्रवार को थाने में बुलाया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/