बागपत के रटौल निवासी तारिक सऊदी अरब में चार साल नौकरी करने के बाद घर लौटे, लेकिन पत्नी ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने सऊदी में कमाई गई रकम मांगी और पैसे न देने पर साथ चलने से मना कर दिया। पीड़ित ने खेकड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।