पति ने बिजली का बिल ज्यादा आने पर पत्नी को बिना मतलब पंखे, कूलर, टीवी आदि चलाने पर डांट दिया। इससे पत्नी इतना क्षुब्ध हुई कि फांसी लगाकर जान दे दी। जरा सी नासमझी से जहां हंसता खेलता परिवार उजड़ गया, वहीं बच्चों से मां का आंचल छिन गया। आत्महत्या का यह मामला क्षेत्र में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार शास्त्री कॉलोनी निवासी मिंटू पुत्र दयाराम दूध की डेरी चलाता है। वह मूल रुप से हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर का रहने वाला है। बुधवार सुबह वह किसी काम से बाहर गया था कि पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसकी पत्नी पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पति और कंकरखेड़ा पुलिस पहुंची तो देखा कि महिला का शव पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उतारा।