मृतक अतुल कुमार मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी दामिनी और छह वर्षीय पुत्र मानिक के साथ जे ब्लॉक कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे और कस्बे में एक निजी स्कूल का संचालन करते थे। शुक्रवार सुबह शव मिलने के बाद आसपास अफरातफरी मच गई। पत्नी ने सांप बताकर घटना होने की बात पुलिस को बताई।
घटनास्थल पर मृतक के बिस्तर पर एक सांप मिला, जिसे बाद में मौजूद लोगों ने मार दिया। अतुल के हाथ और पैर पर सांप के दांत जैसे दो निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दिए। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पूरी घटना की जानकारी की।
अतुल के पिता अजब सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू दामिनी ने ही बेटे की हत्या की है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की गई। उसके बाद पता चला कि अतुल के स्कूल में तुषार बस चालक है। उसका अतुल की पत्नी से प्रेम प्रसंग काफी समय से चला आ रहा है। दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया। सबसे पहले बाजार से नींद की गोलियां खरीदीं। खाने में नींद की गोलियां अतुल को दीं।
इसके बाद तुषार ने अपने सपेरे दोस्तों उदाय व सोनू को बुलाया। रात को जब अतुल सो गए तब सांप से अतुल के हाथ और पैर पर कटवा दिया। बिस्तर पर सांप छोड़ने के बाद तुषार और सपेरे वहां से चले गए। पत्नी ने हत्या होने का नाटक किया। दामिनी और तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात सपेरों को भी पकड़ लिया गया।
फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल
अतुल की हत्या के मामले में परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने घटना पर गहरा संदेह जताते हुए इसे हत्या की साजिश करार दिया। परिजनों की मांग पर सीओ मवाना पंकज लवानिया और स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने बारीकी से साक्ष्य एकत्र किए गए।
ऐसे रचा पत्नी ने पुलिस के सामने नाटक
पत्नी दामिनी ने अपने पर कोई शक न हो, इसलिए पुलिस और परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों के सामने पूरा नाटक रचा। दामिनी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात गर्मी के कारण वह अपने बेटे के साथ कमरे से बाहर जाकर सो गई थी जबकि अतुल कमरे के अंदर ही सो रहे थे। शुक्रवार सुबह जब वह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत अवस्था में मिले। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हालांकि कुछ देर बाद ही हत्या का मामला बताकर दामिनी और तुषार को पकड़ लिया। अतुल और दामिनी की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दोनों मिलजुल कर कस्बे में स्कूल चला रहे थे।
ये भी देखें...
छात्रा हत्याकांड: फोरेंसिक रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि, केस में आएगा नया मोड़