फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मखदूमपुर मार्ग का चौड़ीकरण फिर अटका

विज्ञापन
तारापुर से नएगांव के बीच टूटे संपर्क मार्ग गुजरते राहगीर स्रोत संवाद
विज्ञापन
- सात माह पूर्व शुरू हुआ था चौड़ीकरण का कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। मखदूमपुर से नए गांव रामराज मोड़ तक खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले 22 किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य कछुआ गति से चलने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से नवंबर माह में शुरू किया गया निर्माण कार्य छह माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। बरसात शुरू होने में करीब एक माह का समय शेष है। ऐसे में ग्रामीणों और राहगीरों को सड़क की स्थिति को लेकर चिंता सताने लगी है।

आकाश, दीपक, नरेश कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लंबे समय से केवल साइड खुदाई का कार्य किया जा रहा है। जगह-जगह सड़क किनारे मिट्टी और गड्ढे बने होने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाइक सवार और स्कूली बच्चों को रोजाना जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। धूल उड़ने से तारापुर सहित आसपास के दुकानदार और ग्रामीण भी परेशान हैं। इस मामले स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो सप्ताह पूर्व निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ था लेकिन केवल दो दिन काम चलने के बाद मशीनें और मजदूर फिर गायब हो गए। इसके बाद से निर्माण कार्य लगभग बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कर शीघ्र निर्माण पूरा कराने की मांग की लेकिन अब तक स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर क्षेत्र निवासी अजय, दिनेश, राजीव, ध्यान सिंह आदि लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने पर सड़क की हालत और खराब हो जाएगी। जलभराव और कीचड़ के कारण आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बरसात से पहले सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सके।


जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू
सड़क के चौड़ीकरण का कार्य समय के अनुसार किया जा रहा है। जल्द काली सड़क तैयार कराई जाएगी। -सत्येंद्र कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें