फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां स्कूलों के जर्जर भवन, वहां सचिवालय में चला सकते हैं स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
- जर्जर स्कूलों के भवनों को लेकर बीएसए और डीआईओएस से की बात
विज्ञापन

- जिपं अध्यक्ष ने अपने कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जहां स्कूलों के भवन जर्जर हैं वहां के स्कूलों की कक्षाएं ग्राम पंचायत सचिवालय के कमरों में चला सकते हैं। सभी जर्जर भवन वाले स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण करके शासन को शीघ्र रिपोर्ट भेजी जाए। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यह निर्देश जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीएसए को दिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी ने सोमवार को जिला पंचायत भवन स्थित अपने कार्यालय में जन सुनवाई की। इस दौरान जानी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य अतुल पूनिया ने पूरे जिले के देहात क्षेत्र में स्कूलों के जर्जर भवन का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि भवनों की स्थिति ठीक नहीं है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीएसए से फोन पर बात की और स्कूलों का निरीक्षण करके जर्जर भवनों की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देहात में जहां भी स्कूलों के भवन जर्जर हैं उनके बच्चों की कक्षाएं गांव के सचिवालय की बिल्डिंग में चलाया जा सकती हैं। इस दौरान उन्होंने सिवालखास क्षेत्र के गांव खानपुर, जानीकलां आदि से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इन गांवों के कुछ युवक मध्य प्रदेश के जिला नुहू के थाना पथेरिया में टावर का काम करते हैं। जिनको पुलिस ने उठा लिया था। उनको लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने एमपी की पुलिस से बात करके युवकों को छुड़वाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्य तेजी से निपटाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें