फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थप्पड़ मारा तो किशोर ने कर्मचारी को पेचकस गोदकर मार डाला, शव जलाया

विज्ञापन
आशियाना कॉलोनी में जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
फैक्टरी में की हत्या, बाहर लाकर मोबिल ऑयल से जलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की आशियाना कॉलोनी में सोमवार रात कपड़ों पर प्रेस करने की फैक्टरी में थप्पड़ मारने पर 17 वर्षीय किशोर ने बिहार के अररिया जिला निवासी कर्मचारी नसीम (50) की पेचकस गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव फैक्टरी से बाहर खींचकर मोबिल ऑयल डालकर जला दिया और ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने शाम को आरोपी को पकड़ लिया।
लोहियानगर की आशियाना काॅलोनी में ढबाईनगर निवासी निसार व अरशद की एफबी टैक्सटाइल नाम से फैक्टरी है। इसमें पावरलूम में तैयार कपड़ों पर प्रेस की जाती है। फैक्टरी में करीब 10 लोग काम करते हैं। सोमवार रात यहां नसीम और 17 साल का किशोर काम कर रहे थे। सुबह करीब सात बजे फैक्टरी पर काम करने कर्मचारी महताब पहुंचा तो ताला बंद था। बाहर अधजला शव पड़ा था। फैक्टरी मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की जांच में मृतक की पहचान नसीम के रूप में हुई। रात में फैक्टरी में काम करने आया किशोर लापता है। इसके बाद किशोर को तलाश कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि किशोर ने पूछताछ में वारदात कबूल की है। उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। नसीम के परिजनों को सूचना देकर बिहार से बुलाया गया है। वह बुधवार सुबह तक पहुंचेंगे।

आशियाना कॉलोनी में जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें