Meerut News : पश्चिमी यूपी में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 16 साल में एक जून सबसे गर्म रहा है। वहीं, मेरठ का पारा भी 43 के पार पहुंच गया है।
जून माह का आगाज ही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के साथ हुआ। पिछले 16 साल में एक जून सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 43 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। शनिवार शाम पांच बजे के करीब धूलभरी आंधी चली और आसमान में बादल छाए, लेकिन बारिश का इंतजार रहा।
फिर से बढ़ गया प्रदूषण, जयभीमनगर नगर रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित
विज्ञापन
शनिवार को एनसीआर में प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। प्रदूषण फिर खराब स्तर पर पहुंच गया। दोपहर बाद चली धूलभरी आंधी से भी प्रदूषण में बढ़ोतरी हुई है। बारिश न होने के कारण डस्ट पार्टीकल्स हवा में उड़ रहे हैं जो शरीर के लिए बहुत ही घातक हो रहे हैं। मेरठ का एक्यूआई 242 दर्ज किया गया। शहर में जयभीमनगर 321, गंगानगर 217 पल्लवपुरम 189, दिल्ली रोड 250, बेगमपुल 275 दर्ज किया गया।
आज और कल हल्की बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही ने बताया कि वेस्ट यूपी में तीन जून तक हल्की बारिश के आसार हैं। इस बीच तेज हवाएं भी चलेंगी। शनिवार की शाम को आसमान पर बादल छाए, तेज आंधी चली, लेकिन बारिश नहीं हुई। अभी 24 से 48 घंटे तक हल्की बारिश के आसार हैं। इस कारण से दो से तीन डिग्री तापमान में गिरावट आएगी।