फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा की दरें बढ़ीं: पांच प्रतिशत महंगा होगा सफर, मेरठ में तीन दिन नहीं बन पाएंगे डीएल

Sat, 01 Jun 2024 04:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हाईवे पर सफर करने वालों की जेब अब और ढीली होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) ने विभिन्न टोल प्लाजा की दरें बढ़ा दी हैं। इन्हें दो जून की रात 12:00 से प्रभावी  करने की तैयारी है। 
 
विज्ञापन
Highway - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई) ने विभिन्न टोल प्लाजा की दरें बढ़ा दी हैं। अथॉरिटी की ओर से बीते दिनों बढ़ोतरी के साथ प्रस्तावित दरें मांगी गई थीं, इन्हें दो जून की रात 12:00 से प्रभावी                 करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


काशी टोल प्लाजा के अधिकारियों के मुताबिक दो से 10 रुपए तक बढ़ोतरी टोल में होगी।   अभी तक मेरठ से सराय काले खान के लिए टोल 160 रुपए था जिसे 170 करने की तैयारी है। 
 

वहीं, पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हवाई अड्डा रेस्टोरेंट तक 140 रुपए लगता था, जिसे 145 रुपये किया जाएगा। इसके अलावा डासना तक टोल 25 रुपए था, जिसे अब 27 रुपए कर दिया जाएगा। वहीं, टोल प्रबंधक रवि पटेल ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष के लिए 2 जून की रात 12 बजे से पांच प्रतिशत टोल टैक्स बढ़ाने के आदेश जारी हुए हैं।

नई दरों की सूची जारी की दी गई है। जिसमें कार, जीप व हल्के वाहनों से अब एक तरफ से 85 रुपये वसूले जाएंगे। भारी कॉमर्शियल वाहनों पर 135 रुपये शुल्क लागू होगा। दो एक्सल वाली बस और ट्रक से 285, तीन एक्सल वाले वाहनों से 310 रुपये टोल शुल्क लेना तय किया गया है। 
विज्ञापन

तीन दिन नहीं बन पाएंगे डीएल
संभागीय परिवहन विभाग की सारथी वाहन वेबसाइट प्रभावित रहेगी। इस कारण तीन दिन तक ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कोई कार्य नहीं हो पाएंगे। नेशनल इनफार्मेटिक्स सिस्टम यानी मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर का उच्चीकरण किया जा रहा है। फिलहाल सोमवार तक समस्या रहने की बात कही जा रही है। तकनीकी समस्या के चलते यह दिक्कत आगे भी बढ़ सकती है।  

 जिले में प्रतिदिन 200 से 300 लोग लर्निंग और स्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन करते हैं। सारथी वेबसाइट आए दिन धीमी होने की शिकायत को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर का उच्चीकरण किया जा रहा है। यह कार्य शनिवार, रविवार और सोमवार तक पूरा किया जाने का अनुमान है। अगर साॅफ्टवेयर के उच्चीकरण में कोई कमी रही तो आगे भी एक दो दिन लोगों को समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें