फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update UP: सर्दी व गलन बरकरार, छाया घना कोहरा, पश्चिमी यूपी में अगले दो दिन बूंदाबांदी के आसार

Mon, 29 Jan 2024 08:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/लखनऊ

सार

Weather Update UP Today:  पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता का असर दिखने से रात का पारा चढ़ने लगा है। हालांकि कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 के पार हो गया है। वहीं दिन का तापमान भी 26 तक पहुंचने लगा है। हालांकि पिछले दो दिन से सर्दी फिर से दोगुनी हो गई है और दिन भर कोहरा छाया रहता है। मौसम विशेषज्ञ अगले दो दिन बारिश की संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन
यूपी में सर्दी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान में हर दिन उतार-चढ़ाव जारी है। हवाओं का बदला रुख, घना कोहरा और कई इलाकों में दिन के वक्त अत्यधिक गलन महसूस की जा रही है। वहीं बदले हुए मौसम, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने 30 और 31 जनवरी में ही किसी भी दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी शुरू होने के आसार जताए हैं। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में फरवरी के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी के आसार मौसम विभाग शनिवार को ही जता चुका है। रविवार को कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा, वहीं कई इलाकों में 9 और 10 के बीच रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ में मथुरा वृंदावन में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, गाजीपुर में 10.2, चित्रकूट में 10.1 डिग्री रहा। वहीं आगरा, बरेली, गौतमबुद्धनगर, हरदोई, वाराणसी समेत कई इलाकों में 9 से 10 के बीच रहा।

विज्ञापन


हालांकि मेरठ, अलीगढ़, बिजनौर, फुरसतगंज, कानपुर, व अयोध्या धाम में पारा अभी भी 7 डिग्री से नीचे बना है। वहीं अधिकतम तापमान झांसी में 26 से अधिक, प्रयागराज में 23, वाराणसी में 22 डिग्री रहा। मुजफ्फरनगर,मुरादाबाद, मेरठ, लखीमपुर खीरी व बिजनौर में 11 से 13 डिग्री के बीच रहा। शेष इलाकों में 14 से 20 डिग्री तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें: Meerut: गुनगुनी धूप के बाद फिर से पारा धड़ाम, शीतलहर से कांपा शहर, जल्द बारिश की संभावना

विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, क्रमिक वृद्धि का दौर जारी रहने के आसार है। एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। अभी कोहरा रहेगा और 30 और 31 को पश्चिम उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी के आसार हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, प्रयागराज, सुल्तानपुर, फतेहगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, इटावा, आगरा व अलीगढ़ में अत्यधिक गलन रिकाॅर्ड की है।

विज्ञापन

घने कोहरे के आसार इन शहरों में ज्यादा, अलर्ट जोन में शामिल
प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बारबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रायपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मैनपुरी व आसपास घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

यहां दिन में गलन बढ़ सकती है
गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई फर्रुखाबाद, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, अमरोहा, शाहजहांपुर, बदायूं व आसपास के इलाकों में दिन में ज्यादा गलन बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें