फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गुनगुनी धूप के बाद फिर से पारा धड़ाम, शीतलहर से कांपा शहर, जल्द बारिश की संभावना

Sun, 28 Jan 2024 09:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। सुबह और रात में भारी ठंड पड़ रही है। रविवार को दिन भर सूरज दिखाई नहीं दिया। दिन भर कोहरा बरकरार रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण उत्तर पश्चिम में सर्द हवाओं से ठिठुरन बरकरार है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दो दिन गुनगुनी धूप ने सर्दी से थोड़ा सुकून दिलाया, लेकिन रविवार को घना कोहरा और सर्द हवा ने फिर से चैन छीन लिया। दिनभर तेज हवाओं से जनमानस की कंपकपी छूटती रही। दिन का पारा लुढ़ककर 12 डिग्री के पास पहुंच गया। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 जनवरी से दो फरवरी तक बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


रविवार की सुबह मौसम ने फिर करवट बदली। छुट्टी के दिन भी कड़ाके की ठंड के चलते लोग घरों में कैद रहे। लोग अलाव के सामने बैठकर ठंड से बचते नजर आए। अभी दो दिन शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया रहने की संभावना बनी हुई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर से राहत के आसार नहीं है।

यह भी पढ़ें:  UP: मंत्री बृजेश पाठक बोले- देश विकसित राष्ट्र जैसा काम कर रहा है, सपा सरकार में होती थी गुंडागर्दी 

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे है, जिस कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी। 31 जनवरी से दो फरवरी तक मैदानी इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन का तापमान 9.4 डिग्री गिरा
गणतंत्र दिवस पर सुबह के समय कोहरा व चंद घंटों बाद धूप निकलने से मौसम पूरी तरह साफ हो गया था। शनिवार को भी सुबह से ही धूप निकली, जिस कारण शहरवासियों ने कड़ाके की ठंड से राहत महसूस की, लेकिन अभी भी मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। ठंड बढ़ने से फिर से तापमान गिरकर 12.6 डिग्री पर पहुंच गया। दिन के तापमान में 9.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

तेज हवा चली तो एक्यूआई गिरा
रविवार को सुबह से ही तेज हवाएं चली, जिससे एक्यूआई का स्तर भी थोड़ा नीचे आया, लेकिन सेहत के लिए अभी भी यह स्तर खतरनाक है। मेरठ का एक्यूआई 247 से लुढ़कर रविवार को 217 पर पहुंच गया। जयभीमनगर का 185, गंगानगर का 222, पल्लवपुरम 243, बेगमपुल, 260, तेजगढ़ी चौराहा 230, दिल्ली रोड का एक्यूआई 240 दर्ज किया गया।

पांच दिन का अधिकतम तापमान
दिनांक             अधिकतम तापमान

24 जनवरी             16.2
25 जनवरी             16.9
26 जनवरी             19.4
27 जनवरी             22.0
28 जनवरी             12.6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें