फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather:अप्रैल में ही तपने लगा पश्चिमी यूपी, 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, झुलसाने लगी तेज धूप और लू

Thu, 16 Apr 2026 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी में अप्रैल माह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड अप्रैल में जून का एहसास
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अप्रैल माह की शुरुआत के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा है, जिससे लोगों को अभी से भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है और दोपहर के समय गर्म हवाओं का असर साफ महसूस किया जा रहा है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने की संभावना है और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: UP: 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं PM मोदी, प्रशासन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

आसमान साफ, धूप की तीव्रता बढ़ी
मौसम विभाग के अनुसार आसमान पूरी तरह साफ रहने के कारण धूप की तीव्रता लगातार बढ़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है।

गर्मी के साथ बढ़ रहा प्रदूषण
गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। हवा की रफ्तार कम होने और शुष्क मौसम के चलते वातावरण में धूल और प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ रही है, जिससे वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें: UP: 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं PM मोदी, प्रशासन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन

फिलहाल राहत के आसार नहीं
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। फिलहाल मौसम में किसी तरह की राहत के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं, जिससे लोगों को आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें