फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: पश्चिमी यूपी में कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, कोहरे और सर्दी से नहीं राहत, आज से बारिश के आसार

Tue, 09 Jan 2024 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

वेस्ट यूपी में सोमवार को दिन में धूप निकली तो सर्दी से राहत मिली लेकिन शाम को फिर से कोहरा छा गया। मंगलवार को सुबह से ही कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। सुबह के समय कोहरा और दिन में आसमान पर छाए बादलों ने दिनभर लोगों को ठंड में ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। आज से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
यूपी में सर्दी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में सर्दी का सितम जारी है। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। रात में पड़ रहा पाला सर्दी को और बढ़ा रहा है। दोपहर में खिली धूप से कुछ राहत मिली। पार्कों में भीड़ उमड़ पड़ी। शाम होते ही फिर ठंड का असर बढ़ गया।

विज्ञापन


मंगलवार को कोहरे के साथ शीतलहर की रफ्तार बढ़ गई। ऐसे में कई दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल रही है। वहीं मौसम विशेषज्ञ आज से बारिश के आसार जता रहे हैं।

यूपी में सर्दी - फोटो : Amar Ujala
जनवरी के शुरुआत से ही ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सूरज कोहरे व बादलों में छिपा हुआ है। मेरठ के अलावा वेस्ट यूपी के भी यहीं हालात हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री के पार रहा। सुबह के समय हाईवे पर कोहरे के चलते वाहन स्वामी लाइट जलाकर निकले।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी दो दिन तक राहत के आसार नहीं हैं। आज और कल यानी बुधवार को बारिश के आसार हैं, जिससे ठंड में और इजाफा होगा। मेरठ का एक्यूआई 262 से गिरकर 167 पर पहुंचा। 
विज्ञापन

स्कूलों ने शुरू की ऑनलाइन कक्षाएं
शीतलहर और कड़ाके की सर्दी के चलते सभी बोर्ड के स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों का अवकाश 13 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिसको देखते हुए शहर के कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल और बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल ने विंटर ब्रेक के बाद पांच जनवरी से ही ऑनलाइन क्लास शुरू करा दी थीं।

अब आर्मी पब्लिक स्कूल, सेंट थाॅमस इंग्लिश मीडियम स्कूल, भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल, द गुरुकुलम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल, गार्गी गर्ल्स स्कूल, विजडम ग्लोबल स्कूल, राधा गोविंद पब्लिक स्कूल और मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप ने आनलाइन कक्षाएं शुरू करा दी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें