वर्ष का अंतिम दिन रविवार पिछले 15 वर्ष में सबसे सर्द रहा है। दिन का तापमान गिरकर 13.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले 120 घंटे से धूप ने भी दर्शन नहीं दिए। इसके चलते हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ नए साल का आगाज हुआ।
पहाड़ों पर पड़ रही बर्फ और वहां से आ रही बर्फीली हवाओं से वेस्ट यूपी में ठंड का असर ज्यादा है। रविवार का तापमान पिछले 15 साल में न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया। सोमवार को हालांकि कोहरे से राहत नजर आई, लेकिन ठंडी हवाओं ने ठिठुराया। पिछले आठ दिन में अधिकतम तापमान करीब 13 डिग्री गिर गया है, जिससे सर्दी का अहसास और बढ़ा है।
2022 17.5
2020 19.5
2018 18.8
2016 15.6
2014 17.1
2012 18.7
2010 19.6
3 जनवरी के बाद राहत मिलने के आसार
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि जब सूरज न निकले और तापमान गिरता जाए तो ठंड ज्यादा असर दिखाती है। पिछले एक सप्ताह से ठंड में बढोतरी हुई है। अभी 3 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहेगा, इसके बाद दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलने के आसार है।
प्रदूषण घटा, एक्यूआई 168
एनसीआर में प्रदूषण में कमी आई है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 168 दर्ज किया गया। इसके अलावा जयभीमनगर में 121, गंगानगर में 227, पल्लवपुरम में 155, दिल्ली रोड में 170, बेगमपुल में 180 एक्यूआई दर्ज किया गया।