फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पश्चिमी यूपी में महसूस हो रही मनाली की ठंड, रात में सुकून न दिन में चैन, अगले पांच दिन मुश्किल

Wed, 03 Jan 2024 12:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में सर्दी का कहर जारी है। शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में सर्दी और कोहरे को देखते हुए मंगलवार को डीएम ने छुट्टी के आदेश जारी किए। कक्षा आठ तक के सभी स्कूल छह जनवरी तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
यूपी में सर्दी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के दूसरे दिन मंगलवार को भी ठंड के तेवर कड़े रहे। शीतलहर के चलते कंपकंपी बनी रही। दोपहर में निकली धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन शाम होते ही ठंड ने लोगों को जल्दी घर में दुबकने को मजबूर कर दिया। बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिनों तक ऐसे ही हालात रहेंगे। सुबह के समय कोहरा छाने के भी आसार हैं।

विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे चल रहा है। इससे सर्दी का असर ज्यादा बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह तक पड़ी कड़ाके की सर्दी के बीच मंगलवार को दिन में धूप का असर अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा रहा। लेकिन शीतलहर के चलते तापमान स्थिर रहा।

यह भी पढ़ें: विकास: नमो भारत, गंगा एक्सप्रेस वे के बाद यूपी को देश के दूसरे सबसे लंबे एक्सप्रेस वे का तोहफा देंगे CM योगी

विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि अभी चार पांच दिन तक मौसम ऐसे ही ठंडा बना रहेगा। मौसम में नमी बनी हुई है और सुबह के समय ओस की  बूंदें पड़ रही हैं। मंगलवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 184 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कक्षा आठ तक के सभी स्कूल छह जनवरी तक बंद
सर्दी और कोहरे को देखते हुए मंगलवार को मेरठ जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और संस्कृत बोर्ड के सभी विद्यालयों में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं 6 जनवरी तक बंद रहेंगी। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जाएंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि सभी बोर्ड के स्कूलों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन करना होगा। इस दौरान यदि कोई स्कूल खुला हुआ पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें