पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे है, जिस कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होगी। 31 जनवरी से दो फरवरी तक मैदानी इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन का तापमान 9.4 डिग्री गिरा
गणतंत्र दिवस पर सुबह के समय कोहरा व चंद घंटों बाद धूप निकलने से मौसम पूरी तरह साफ हो गया था। शनिवार को भी सुबह से ही धूप निकली, जिस कारण शहरवासियों ने कड़ाके की ठंड से राहत महसूस की, लेकिन अभी भी मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। ठंड बढ़ने से फिर से तापमान गिरकर 12.6 डिग्री पर पहुंच गया। दिन के तापमान में 9.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
तेज हवा चली तो एक्यूआई गिरा
रविवार को सुबह से ही तेज हवाएं चली, जिससे एक्यूआई का स्तर भी थोड़ा नीचे आया, लेकिन सेहत के लिए अभी भी यह स्तर खतरनाक है। मेरठ का एक्यूआई 247 से लुढ़कर रविवार को 217 पर पहुंच गया। जयभीमनगर का 185, गंगानगर का 222, पल्लवपुरम 243, बेगमपुल, 260, तेजगढ़ी चौराहा 230, दिल्ली रोड का एक्यूआई 240 दर्ज किया गया।
पांच दिन का अधिकतम तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान
24 जनवरी 16.2
25 जनवरी 16.9
26 जनवरी 19.4
27 जनवरी 22.0
28 जनवरी 12.6