फसलों को मिला लाभ
इस बारिश का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिल रहा है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी मानी जा रही है। इससे गेहूं के दाने भरने की प्रक्रिया बेहतर होगी और उत्पादन बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा सरसों की फसल को भी इस बारिश से फायदा हुआ है, जिससे दानों की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है।
किसानों को सतर्क रहने की सलाह
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की बारिश जहां फायदेमंद है, वहीं लगातार तेज बारिश होने पर कटाई के लिए तैयार फसलों को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में किसानों को मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट और हल्की हवाएं चलने से मौसम ठंडा बना रहेगा।