भारत और रूस के बीच व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज मेरठ में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए रूस का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शहर पहुंचेगा।
बायो एनर्जी प्लांट के साथ शुरू होगा कार्यक्रम
दौराला मोहानीपुर स्थित महलका बायो एनर्जी प्लांट के टेस्ट रन के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल मेरठ पहुंचेगा। कार्यक्रम की शुरुआत महापौर के स्वागत उद्बोधन से होगी, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल का परिचय कराया जाएगा।