फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: कोहरे की गिरफ्त में शहर, 11 बजे तक भी नहीं निकली धूप, ठंड से राहत के आसार नहीं

Fri, 09 Jan 2026 11:45 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 11 बजे तक धूप नहीं निकली। शीतलहर और ठंड से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार न होने की बात कही।

विज्ञापन
मेरठ में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार सुबह मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे रहे कि सुबह 11 बजे तक भी धूप के दर्शन नहीं हुए। दृश्यता बेहद कम होने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


हाईवे पर रेंगते नजर आए वाहन
घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर दिल्ली–देहरादून हाईवे पर देखने को मिला। दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

यह भी पढ़ें:  कपसाड़ कांड: मां की हत्या व बेटी के अपहरण पर तनाव, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार, अधिकारी मौके पर

विज्ञापन
Trending Videos

ठंड और गलन ने बढ़ाई परेशानी
हाड़ कंपा देने वाली ठंड और गलन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। सुबह के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया। ठंड के चलते बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी रौनक कम नजर आई।

कोहरे की वजह बनी नमी
बृहस्पतिवार को दिन में धूप निकलने और रात में तापमान गिरने से वातावरण में नमी बढ़ गई। इसी कारण शुक्रवार को घने कोहरे की स्थिति बनी, जिसने पूरे क्षेत्र को अपनी आगोश में ले लिया।
 
विज्ञापन

अगले कुछ दिन नहीं मिलेगी राहत
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. समीम ने बताया कि फिलहाल ठंड का सितम लगातार बना रहेगा। सुबह के समय कोहरा परेशान करेगा और शीतलहर का असर भी जारी रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें