फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी से खास खबरें:11 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, मेरठ की हवा जहरील, प्रेमिका की हत्या

Thu, 05 Nov 2026 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में 11 नवंबर तक बाजारों के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन, सुबह सात से रात दो बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था। शताब्दीनगर में एक्यूआई 439 पहुंचा, युवती की हत्या और मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों के वेतन को लेकर हंगामा। पढ़ें मेरठ से खास खबरें-

विज्ञापन
वेस्ट यूपी से खास खबरें, मेरठ न्यूज बुलेटिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज से 11 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, बाजारों में वाहनों की नो एंट्री; घर से निकलने से पहले जान लें रूट

विज्ञापन

दीपावली, धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मेरठ की यातायात व्यवस्था बदल दी गई है। पांच से 11 नवंबर तक शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान प्रमुख बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। रोडवेज बसों और भारी वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। यह व्यवस्था प्रतिदिन सुबह सात बजे से रात दो बजे तक प्रभावी रहेगी।
प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 2 बजे तक प्रभावी रहने वाली इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख बाजारों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा, जबकि रोडवेज बसों और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


मेरठ में प्रेमिका की हत्या: जंगल में मिला 25 वर्षीय युवती का शव; आरोपी प्रेमी फरार, सामने आई ये वजह
मेरठ में प्रेम प्रसंग से जुड़ा हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार को परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास स्थित प्रेम हॉस्पिटल के पास जंगल में 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान समरीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके प्रेमी फिरोज ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। दोनों लिसाड़ी गेट क्षेत्र की गड्ढे वाली मस्जिद के रहने वाले थे। 

Trending Videos

तीन-चार महीने से नहीं मिली सैलरी, मेडिकल कॉलेज में वेतन को लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा
त्योहार के महीने में भी वेतन नहीं मिलने से एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार को जेएमडी, एचआर, सोलंकी और उर्मिला कंपनियों के अधीन काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि किसी को तीन महीने तो किसी को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। उनका कहना है कि वेतन के साथ ही भविष्य निधि (पीएफ) को लेकर भी समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पोर्टल के बजाय बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाने की मांग उठाई।

दीपावली पर हादसा: चाचा को बचाने दौड़ा भतीजा भी करंट से झुलसा; दोनों की मौत, एक साथ उठीं अर्थियां
दीपावली के त्योहार पर बागपत के खट्टा प्रहलादपुर गांव में दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। घर के बरामदे में लगे लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से चाचा और भतीजे की मौत हो गई। चाचा को करंट से चिपका देख भतीजा उन्हें बचाने दौड़ा था, लेकिन वह भी इसकी चपेट में आ गया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह गांव के श्मशान घाट में गमगीन माहौल के बीच दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एक साथ दो अर्थियां उठने से पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।

Meerut: मवाना में न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया नए बाह्य न्यायालय भवन का उद्घाटन, अधिवक्ताओं के चैंबर के लिए हुआ भूमि पूजन
मेरठ के मवाना स्थित बाह्य न्यायालय परिसर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने नवनिर्मित न्यायालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। मवाना पहुंचने पर पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित नए चैंबर निर्माण स्थल पर आयोजित यज्ञ एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में आहुति दी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न होने के बाद न्यायमूर्ति ने न्यायालय भवन और परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्थानीय न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मेरठ: एमडीए में मांगों को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन भी जारी, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी
मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) में अपनी मांगों को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने एमडीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं।
 
विज्ञापन

Meerut: पाकिस्तान के नंबर से किसान को आ रहीं भड़काऊ कॉल, देश विरोधी बातें करने का बना रहे दबाव
पाकिस्तान के मोबाइल नंबर से लगातार आ रही कथित भड़काऊ कॉल से मेरठ के एक किसान और उनका परिवार दहशत में है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के इकबाल नगर निवासी किसान मोहम्मद आरिफ त्यागी ने आरोप लगाया है कि उन्हें कई दिनों से पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप और वॉयस कॉल की जा रही हैं।

कॉल करने वाला व्यक्ति देश और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करता है और उन्हें भी ऐसा बोलने के लिए उकसाने का प्रयास करता है। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को एसएसपी से शिकायत कर खुद और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले की जांच साइबर थाने को सौंपी गई है।

प्रदूषण से नहीं राहत: दिवाली से पहले ही मेरठ की हवा खतरनाक, शताब्दीनगर में एक्यूआई 439; घरों में रहने की सलाह
दिवाली से पहले ही मेरठ और एनसीआर की हवा लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। गुरुवार को मेरठ के शताब्दीनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 439 तक पहुंच गया, जबकि शहर का औसत एक्यूआई 271 दर्ज किया गया। बागपत और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। प्रदूषण के चलते लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हो रही है। दिवाली पर आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने की आशंका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें