मेरठ मेडिकल में आउटसोर्सिंग कर्मियों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
त्योहार के महीने में भी वेतन नहीं मिलने से एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बृहस्पतिवार को जेएमडी, एचआर, सोलंकी और उर्मिला कंपनियों के अधीन काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि किसी को तीन महीने तो किसी को चार महीने से वेतन नहीं मिला है। उनका कहना है कि वेतन के साथ ही भविष्य निधि (पीएफ) को लेकर भी समस्या बनी हुई है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने पोर्टल के बजाय बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लगवाने की मांग उठाई।