फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: ईद-उल-जुहा पर खुले में कुर्बानी पर रोक, सरधना में बेरहम पिता ने मासूम बेटी को नहर में फेंका

Sat, 15 Jun 2024 09:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

मेरठ और आसपास की ताजा खबरें पढ़ने के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ। एक क्लिक में पढ़ें ताजा खबरें। सरधना थानाक्षेत्र के गांव मढ़ियाई में एक बेरहम पिता ने दो साल की बच्ची को गंगनहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
बकरीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:42 PM, 15-Jun-2024

सरधना थानाक्षेत्र के गांव मढ़ियाई में एक बेरहम पिता ने दो साल की बच्ची को गंगनहर में फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया। शनिवार को दिन निकलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को दबोच लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

08:49 AM, 15-Jun-2024

ग्लोकल यूनिवर्सिटी के चार हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट

हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी के जब्त होने के बाद करीब चार हजार विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि सरकार यहां की प्रशासनिक व्यवस्था अपने हाथ में लेगी या फिर इन विद्यार्थियों को किसी दूसरी यूनिवर्सिटी में शिफ्ट किया जाएगा। स्टाफ में भी बदलाव हो सकता है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन छवि को बनाए रखने के लिए तमाम प्रयास कर रहा है, लेकिन आए दिन कोई न कोई विवाद जकड़ लेता है। शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद यूनिवर्सिटी के स्टाफ से लेकर विद्यार्थियों में भी बेचैनी बनी हुई है।

अगर सरकार प्रशासनिक व्यवस्था अपने हाथों में लेती है तो स्टाफ को भी बदला जा सकता है। मौजूदा समय में यहां पर स्टाफ की संख्या करीब 700 है। सबसे बड़ा संकट विद्यार्थियों के भविष्य पर हो सकता है। 

08:49 AM, 15-Jun-2024

बैठक में प्रबुद्धजनों-धर्मगुरुओं द्वारा विद्युत व्यवस्था, सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था आदि समस्याओं के बारे में बताया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रबुद्धजन एवं धर्मगुरुओं से सामाजिक सद्भाव बढ़ाने एवं त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई, उसको पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करें।

अगर किसी के यहां लापरवाही होती है तो उनकी जवाबदेही होगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि कि ईद-उल-जुहा के दिन खुले में कुर्बानी न करे तथा अवशेष को खुले में न फेंके। ईद-उल-जुहा की नमाज ईदगाह के अंदर ही पढ़ी जाए। अगर कोई अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
04:47 PM, 14-Jun-2024

West UP News Live: ईद-उल-जुहा पर खुले में कुर्बानी पर रोक, सरधना में बेरहम पिता ने मासूम बेटी को नहर में फेंका

ईद-उल-जुहा पर खुले में कुर्बानी पर रोक है। अवशेष भी खुले में नहीं फेंके जाएंगे। नमाज भी ईदगाह के अंदर होगी, जिससे मार्ग और आवाजाही बाधित न हो। इस मामले को लेकर डीएम-एसएसपी की धर्मगुरुओं के साथ हुई बैठक में ये स्पष्ट कर दिया गया है। अगर कोई सड़क पर नमाज पढ़ेगा तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

रिजर्व पुलिस लाइन के हॉल में जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की मौजूदगी में ईद-उल-जुहा, मोहर्रम एवं कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई।

यह भी पढ़ें: ये पड़ोसी राक्षस है!: महिला का नहाते हुए वीडियो बनाया, धमकाकर किया दुष्कर्म..फिर रोज आने लगा; दहला देगी आपबीती

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें