फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: बेकाबू केंटर ने कुचला, दो युवकों की माैत, तीसरा घायल, दाैराला में युवक ने खुद को गोली मारी

Fri, 14 Jun 2024 05:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

रक्तदान करना शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। आज अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। 
विज्ञापन
मवाना में युवकों की माैत के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:26 PM, 14-Jun-2024

सरधना में सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल में किशोर पर चाकू से हमला किया। इस दौरान 14 वर्षीय किशोर प्रियांशु पुत्र रॉबिन की गर्दन पर चाकू से वार किया गया। नलकूप पर नहा रहे अन्य किशोरों ने दिया वारदात को अंजाम दिया। नाजुक हालत में घायल को मेरठ में भर्ती कराया गया है।

मवाना में बेकाबू केंटर ने दो युवकों को कुचला
मवाना थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित मिल से कुछ दूर आगे बाइक सवार युवकों को बेकाबू केंटर ने मारी टक्कर। दो युवकों की दर्दनाक मौत। तीसरा घायल, कैंटर चालक कैंटर को मौके से लेकर फरार। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस पहचान कराने का प्रयास कर रही है। मृतक जानसठ के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ भेज दिया गया है।

02:35 PM, 14-Jun-2024

शामली में थाने के समीप किराना की दुकान से चोरी

शामली जनपद के थानाभवन में  थाने के सामने मात्र बीस गज की दूरी पर गुरुवार की देर रात किराना की दुकान में घुसकर नकदी, मोबाइल और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। दो आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

नगर में दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर थाने के सामने मात्र बीस गज की दूरी पर अश्वनी कुमार गोयल उर्फ सोनू की किराना की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात अज्ञात चोर 18 फुट की दीवार पर चढ़कर छत पर पहंचे। सीढि़यों को तोड़कर दरवाजा खोल दुकान के अंदर प्रवेश कर गए और दुकान से करीब 20 हजार की नकदी, मोबाइल और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।

शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने पर पीड़ित को मामले का पता लगा। व्यापारी अर्जुन राणा, नीरज गोयल, सुशील गर्ग, मनोज गोयल, रविन्द्र गोयल ,गौरव अग्रवाल ,सुधीर गर्ग आदि ने घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। उधर, दुकान में लगे सीसीटीवी में दो चोरी कैद मिले, जो चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से चोरी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

02:20 PM, 14-Jun-2024

लेखपाल डेविड कुमार को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा

बिजनाैर में एंटी करप्शन ब्यूरो बरेली की टीम ने लेखपाल डेविड कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के समय  हाथापाई हुई और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।

नजीबाबाद तहसील में कार्यरत गांव किशनपुर आंवला क्षेत्र के लेखपाल डेविड कुमार नजीबाबाद तहसील के क्वार्टर में बैठा था। बताया जाता है कि लेखपाल डेविड ने कोई प्रमाण पत्र बनाने के लिए किशनपुर आंवला के ग्रामीण से तीन हजार रुपये की मांग की। 

एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत के बाद लेखपाल को तहसील में क्वार्टर पर शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों के गिरफ्तार किया। गांव किशनपुर आंवला नगीना देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। एंटी करप्शन ब्यूरो लेखपाल डेविड कुमार को लेकर नगीना देहात थाने के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
11:55 AM, 14-Jun-2024

सहारनपुर में लकड़ी कारखाने में आग से लाखों का नुकसान

सहारनपुर कोतवाली मंडी क्षेत्र के रिहायशी इलाके धोबीवाला में लकड़ी के कारखाने में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। जिस समय आग लगने का पता लगा तब कारखाना बंद था। मौके पर अफरातफरी मच गई, क्योंकि घटना भीड़ भाड़ वाले रिहायशी इलाके में हुई थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका ।

11:54 AM, 14-Jun-2024

लापरवाही पर दो अधिशासी अभियंताओं समेत 4 निलंबित

केबल की खरीद में गड़बड़ी करने पर पीवीवीएनएल एमडी ईशा दुहन के निर्देशों पर गाजियाबाद और मुरादाबाद क्षेत्र के चार विद्युतकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसमें दो अधिशासी अभियंता, एक सहायक अभियंता व एक भंडार अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

मुरादाबाद के विद्युत वितरण उपखंड-3 बिलारी में एलटी एबी केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण विद्युत आपूर्ति लंबी अवधि के लिए बाधित हुई थी। एलटी केबल की जांच कराए जाने पर केबल मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इसकी गुणवत्ता के लिए निरीक्षण व परीक्षण अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय परीक्षण खंड-3 शेर सिंह के द्वारा की गई थी। एलटी केबल की विद्युत भंडार खंड मुरादाबाद पर सहायक अभियंता मनोज कुमार व भंडार अधीक्षक अमित कुमार ने इसकी जांच की थी।

इन सभी अधिकारियों ने अपनी जांच ठीक प्रकार से नहीं की और विभाग को नुकसान उठाना पड़ा। इस मामले में दोषी पाए जाने और विभाग की छवि खराब किए जाने के मामले में अधिशासी अभियंता गाजियाबाद-3 शेर  सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत भंडार खंड रोहताश सिंह, सहायक अभियंता मनोज व भंडार अधीक्षक अमित कुमार को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन
11:51 AM, 14-Jun-2024

प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को शहर में रहेंगे। वह मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की खरीफ गोष्ठी-2024 में हिस्सा लेंगे। उनके साथ कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश पावर काॅरपोरेशन के अध्यक्ष आशीष गोयल, प्रमुख सचिव पशुधन, दुग्ध एवं मत्स्य रविंद्र और कृषि विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार तोमर भी राजकीय विमान से लखनऊ से मेरठ आ रहे हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह लोग शहर में लगभग पौने छह घंटे रहेंगे। 

10:20 AM, 14-Jun-2024

West UP News Live: बेकाबू केंटर ने कुचला, दो युवकों की माैत, तीसरा घायल, दाैराला में युवक ने खुद को गोली मारी

रक्तदान करना शरीर के लिए लाभदायक है। रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। नियमित रक्तदान करने से कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। हार्टअटैक होने की आशंका कम रहती है। शरीर की निशुल्क जांच हो जाती है।

रक्त लेने के बाद उसकी जांच की जाती है। इस दौरान यदि कोई बीमारी निकलती है तो संबंधित को जानकारी देकर इलाज की सुविधा मुहैया कराई जाती है। एक यूनिट रक्तदान से दाता का कुछ नहीं बिगड़ता, लेकिन उसके ऐसा करने से किसी घर में खुशियां जरूरत लाई जा सकती हैं।

इसलिए आज आप अमर उजाला के विभिन्न शहरों में लगाए गए शिविरों में रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाएं। 18 से 60 वर्ष के बीच उम्र, वजन 45 किलोग्राम से ज्यादा और हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी है तो आप रक्तदान करने के पात्र हो जाते हैं।

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि एक बार में 350 मिलीग्राम खून लिया जाता है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें