फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक में 17 जनपद के DM, भावनपुर में दो समुदाय के लोग आमने-सामने

Thu, 12 Oct 2023 01:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : बड़े अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के बारे में बताते हुए सभी जनपदों के डीएम से आगामी लोकसभा की तैयारियों के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:38 PM, 12-Oct-2023

स्टेडियम में खड़ी बाइक में लगी आग

मेरठ के भावनपुर थाना स्थित गेम सिटी एरीना में बृहस्पतिवार को मैच देखने पहुंचे अरशद अंसारी पुत्र मैनुदीन अंसारी निवासी गाजीपुर की एफजेड बाइक उस समय आग का गोला बन गई, जब टेनिस की बॉल पर आग लगाने के लिए बाइक से पेट्रोल निकल रहे थे। तभी उसके साथी ने माचिस से आग लगा दी, जिससे बाइक धू-धूकर जल उठी। वहीं, स्टेडियम में अग्नि शमन यंत्र न होने के कारण बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

01:09 PM, 12-Oct-2023

औरंगाबाद में मारपीट के दौरान पथराव

मेरठ में भावनपुर थाना के गांव ओरंगाबाद मे बुधवार देर रात साइकिल का तमाशा चल रहा था, इसी बीच गांव निवासी नितिन पुत्र गुप्ता आया और नशे की हालत में तमाशा देख रहे दूसरे सम्प्रदाय के आदिल पुत्र ताहिर के साथ गली-गलौज करने लगा। जिस पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। वहीं, जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी करते हुए आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।

इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

01:06 PM, 12-Oct-2023

बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

बाबा केदारनाथ के दर्शन करके स्कूटी से वापस आ रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुरादाबाद के एमडीए अवंतिका कॉलोनी, नवीन नगर निवासी 28 वर्षीय मानव अपने साथी सिविल लाइन मुरादाबाद निवासी 27 वर्षीय वरुण के साथ स्कूटी से बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए गया था। बताया गया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे जब उनकी स्कूटी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पर मंझेड़ा पुलिस चौकी के पास पहुंची तो आगे चल रही एक ट्रॉली से स्कूटी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मानव की मौके पर मौत हो गई, जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
12:22 PM, 12-Oct-2023

गंगानगर में टेक्सी चालक ने फांसी लगाई

मेरठ के गंगानगर आई ब्लॉक में एक टैक्सी चालक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मूलरूप से बिजनौर जिले के बहादरपुर निवासी 45 वर्षीय दीपक टेक्सी चालक था। वह परिवार के साथ गंगानगर ब्लॉक आई-90 में एक साल से किराए पर रह रहा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात वह घर आया। किसी बात पर मां से झगड़ा हो गया। जिसके बाद दीपक ने सभी परिजनों को कमरे से धक्का देकर बाहर निकाल दिया। कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर बेडशीट की मदद से पंखे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। परिजनों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। दरवाजा तोड़कर कमरे में देखा तो दीपक फंदे पर लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर में पत्नी, मां और तीन बच्चे हैं।

12:02 PM, 12-Oct-2023

चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त युवती का पैर फिसला

बागपत में नगर के बड़ौत रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होते समय एक युवती का पैर फिसल गया। युवती मामूली रूप से चोटिल हुई। इस दौरान युवती की मां भी ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बची। गनीमत रही कि मौके पर रेलवे पुलिस मौजूद थी, जिन्होंने युवती को किसी तरह खींचकर उसकी जान बचा ली। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
11:46 AM, 12-Oct-2023

West UP News Live: निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक में 17 जनपद के DM, भावनपुर में दो समुदाय के लोग आमने-सामने

ऊर्जा भवन में निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक में 17 जनपद के डीएम

भारत निर्वाचन आयोग की समीक्षा की बैठक सुबह 10:00 बजे ऊर्जा भवन में शुरू हो गई। जिसमें 17 जिलों के डीएम मौजूद रहे। उप आयुक्त नितेश व्यास भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के बारे में बताते हुए सभी जनपदों के डीएम से आगामी लोकसभा की तैयारियों के बारे में जानकारी लेना शुरू कर दिया है। करीब दो बजे तक ये समीक्षा बैठक चलेगी। जिसमें प्रत्येक जिले के डीएम को चुनाव से संबंधित नए मतदाता सहित कई जानकारियां देनी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें