शामली में वकीलों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद, सभी अधिवक्ता पैदल मार्च करते हुए विजय चौक पर पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर, अधिवक्ता पुलिसकर्मियों से नोकझोंक करते हुए बैरियर तोड़कर आरके इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल तक पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की, तब तक मुख्यमंत्री मंच पर नहीं पहुंचे थे। इस पर परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी और मुजफ्फरनगर से सांसद संजीव बालियान ने वकीलों को समझाया कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात कराई जाएगी। बाद में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाषण पूरा कर लिया, तो स्कूल परिसर में ही अधिवक्ताओं से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने उन्हें ज्ञापन देकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। वहां से फैसला होने के बाद ही प्रदेश सरकार की ओर से इसमें कोई निर्णय लिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/