फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मई से फिर बंद होगी वेस्ट एंड रोड   

Sat, 23 Apr 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
वेस्ट एंड रोड का नक्शा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन
एक मई से स्कूल टाइम में वेस्ट एंड रोड फिर से डेढ़ घंटे के लिए बंद की जाएगी। शुक्रवार को कैंट बोर्ड ने बैठक कर पूरा प्लान बनाया। स्कूल प्रबंधक, ट्रैफिक पुलिस, कैंट बोर्ड, रोड सेफ्टी क्लब को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। 27 अप्रैल को फिर बैठक होगी, इसमें प्रिंसिपल और सदस्य सुझाव रखेंगे।
विज्ञापन


कैंट बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल केएम सिंह के निर्देश पर वेस्ट एंड रोड पर लगने वाले जाम की समस्या का समाधान तलाश जा रहा है। शुक्रवार को सीईओ राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैंट बोर्ड में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर शहर के बड़े स्कूल हैं। करीब 26 हजार छात्र पढ़ते हैं। इन छात्रों की सुरक्षा और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। सीईओ ने कहा कि कैंट बोर्ड ने रोड सेफ्टी क्लब के सहयोग से प्लान तैयार किया है, जिसमें सभी को जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया। उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए इस मार्ग पर भारी वाहन और चार पहिया वाहनों को पूरी तरह रोका जाना चाहिए। प्रिंसिपल एचएम राउत, मधु सिरोही ने कहा कि स्कूल अपनी जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। इस मौके पर सीईई अनुज सिंह, एसपी ट्रैफिक किरन यादव, बोर्ड सदस्य अनिल जैन, विपिन सोढ़ी, मंजू गोयल, नीरज राठौर, धर्मेंद्र सोनकर, प्रिंसिपल कपिल सूद, संजीव अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


27 को होगी बैठक
कैंट बोर्ड ने सदस्यों और प्रिंसिपलों से सुझाव मांगे हैं। 27 अप्रैल को होने वाली बैठक में ये अपनी बात रखेंगे। सभी के सुझावों पर चर्चा भी होगी। पूरा प्लान एक मई से लागू कर दिया जाएगा। 

40 से 50 लगेंगे वॉलेंटियर
सीईई अनुज सिंह ने बताया कि इस पूरे प्लान के दौरान स्कूल खुलने और बंद होने के समय 40 से 50 वॉलेंटियर लगेंगे, जो कैंट बोर्ड, स्कूल और सेफ्टी क्लब के सदस्य होंगे।

स्कूलों के समय में होगा परिवर्तन
कैंट बोर्ड सीईओ ने कहा है कि स्कूल प्रिंसिपल अपने स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन करें, ताकि किसी भी स्कूल का समय एक साथ न रहे। 10 से 20 मिनट का अंतर होना जरूरी है।

स्कूल खुलने और बंद होने का समय
दर्शन एकेडमी सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 बजे
ऋषभ एकेडमी सुबह 7:30 से दोपहर 1:25 बजे
दीवान पब्लिक स्कूल सुबह 7:00 से दोपहर 1:20 बजे
सनातन धर्म इंटर कॉलेज सुबह 7:40 से दोपहर 12:50 बजे
गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल सुबह 7:30 बजे से 1:30 बजे
मेरठ पब्लिक स्कूल और एमपीजीएस सुबह 7:20 से 1:20 बजे

ये है प्लान
1. ट्रैफिक पुलिस और कैंट बोर्ड टेंपो, ई रिक्शा, रिक्शा की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करेगा।
 2. वेस्ट एंड रोड के सभी स्कूलों के खुलने और छुट्टी होने के समय में अंतराल किया जाएगा।
3. स्कूल और कैंट बोर्ड अभिभावकों के दोपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित करेगा। 
4. ऑफिसर मेस तिराहे से सदर घंटाघर बैरियर तक व इनके बीच सभी लिंक मार्गों से चार पहिया वाहनों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक डायवर्जन किया जाएगा।
5. अभिभावकों के चार पहिया वाहनों को जीटीबी और एसडी कॉलेज के समाने तिराहे पर पार्क कराया जाएगा। 
6. बस, टेंपो, ई रिक्शा, रिक्शा चालकों एवं अभिभावकों को पहचान पत्र, स्टीकर उपलब्ध कराए जाएंगे।
7. स्कूलों में बने रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर, एंबेसडर, वॉलेंटियर एवं स्टाफ कर्मचारी आदि स्कूल के खुलने व छुट्टी के समय यातायात व्यवस्थित करेंगे। 
8. विद्यालयों में समय-समय पर छात्र, छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों, टेंपो, ई रिक्शा, रिक्शा, बस चालकों आदि के लिए रोड सेफ्टी एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएंगे।
विज्ञापन

9. बस, टेंपो, ई रिक्शा, रिक्शा आदि की फिटनेस, मेंटीनेंस, रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, वर्दी, नेम प्लेट आदि की नियमित जांच कराई जाएगी।
10. स्कूलों के आसपास कोई भी खाने पीने का स्टाल नहीं लगने दिया जाएगा।
11. आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस ओवरलोड बस, टेंपो, ई रिक्शा, रिक्शा आदि की जांच करेंगे। 
12 स्कूल खुलने व छुट्टी के समय रोड सेफ्टी क्लब 8 से 10 बैरियर सड़क पर लगाएगा। 
13. स्कूल के पास यातायात नियमों, सड़क संकेतक के बोर्ड लगाए जाएंगे।
14. प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी आदि सीट बेल्ट, हेल्मेट लगाएंगे। संपूर्ण कागजात साथ लेकर आएंगे।
15. स्कूलों में बिना हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस के वाहनों की एंट्री वर्जित होगी।
16. स्कूल 16 साल से अधिक उम्र के बिना गियर व 18 साल से अधिक उम्र के गियर वाले वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य करें।
17. स्कूलों में फर्स्ट एंड बाक्स, निशुल्क एंबुलेंस नंबर की व्यवस्था कराई जाएगी। 
18. स्कूल के अंदर कैंटीन चलाने पर उसे कैंट बोर्ड से ट्रेडिंग लाइसेंस की एनओसी लेना अनिवार्य होगा।
19. स्कूलों में पार्किंग की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी।
20 कैंट बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस स्कूल के आसपास या किसी भी अवैध पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले विद्यार्थियों पर नजर रखेगी।
21 स्कूल छात्रों को शुद्ध जल की मुहैया कराएंगे,  कैंट बोर्ड समय-समय पर निरीक्षण करेगा। 

छात्रों को भी फायदा 
बच्चों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 
बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने से बच्चे सुरक्षित रहेंगे। 
स्कूलों के बाहर खाद्य पदार्थों के ठेले न लगने से बच्चे स्वस्थ रहेेंगे। 
अवैध पार्किंग चलाने वालों पर रोक लगेगी। बच्चों के वाहन सुरक्षित स्कूल में ही खड़े हो सकेंगे।
अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा के प्रति ज्यादा चिंतित नहीं होना पड़ेगा। 
पुलिस की मौजूदगी से मनचलों पर लगाम कसेगी।
जाम न लगने से बच्चे समय पर स्कूल और स्कूल से घर पहुंच सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें