फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते-चलते लूलिया संग नजर आए सलमान

Sat, 23 Apr 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
सलमान खान और लूलिया। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग कर लौट रहे सलमान खान शुक्रवार को टोल प्लाजा पर जाम में फंसे तो एक राज भी खुल गया। यहां सलमान के साथ उनकी विदेशी गर्लफ्रैंड लूलिया वेंटूर भी नजर आईं। यही वजह रही कि सिवाया टोल प्लाजा पर ड्राइवर ने फोटो करने से रोका तो सलमान के तेवर भी तीखे नजर आए।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मोरना और शुक्रताल में फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता सलमान खान अपनी गर्लफ्रैंड लूलिया को साथ लेकर आए थे। लेकिन, तीन दिन तक लूलिया फार्म हाउस से बाहर ही नहीं निकलीं। सलमान शूटिंग पर अकेले ही आते-जाते रहे। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाते समय सलमान मर्सिडीज में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर आगे बैठे थे। जबकि, पीछे वाली सीट पर उनकी गर्लफ्रैंड लूलिया बैठी थीं। सफेद कुर्ती में लूलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

बताया जा रहा है कि वह मुंबई से ही सलमान के साथ आई थीं। वेस्ट यूपी में पहली बार आई लूलिया मुजफ्फरनगर में शूटिंग के दौरान हर समय उनके साथ रहीं। बॉलीवुड के दबंग ने करीब तीन दिन के दौरे पर लूलिया को कैमरे से बचाए रखा, लेकिन टोल प्लाजा पर वह उन्हें मीडिया की नजरों से बचा नहीं सके। जैसे ही फ्लैश चमका, ड्राइवर ने फोटोग्राफर को फोटो न खींचने को कहा।
विज्ञापन


वहीं, सलमान का चेहरा भी तमतमा गया। इससे पहले कि बात आगे बढ़ती, टोल प्लाजा पर लेन खाली हो गई और सलमान का काफिला निकल गया। अपने पूर्व के रिश्तों की तरह ही सलमान मूल रूप से रोमानिया की रहने वाली मॉडल लूलिया पर सीधे बात करने से बचते हैं। गौरतलब है कि, सलमान और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म ‘सुल्तान’ जुलाई में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

मंगनी की भी उड़ चुकी हैं खबरें :
बिग बॉस सीजन-9 में एंट्री करने वाली लूलिया का नाम आजकल सलमान के साथ खूब जुड़ रहा है। उन्हें अक्सर सलमान खान के साथ देखा जा रहा है। सलमान के परिवार से भी लूलिया की मुलाकात की फोटो वायरल हो चुकी हैं। पिछले दिनों दोनों की मंगनी की खबरें भी उड़ी थीं। हालांकि, सलमान लगातार इससे इनकार करते रहे। लूलिया इन दिनों बॉलीवुड में कॅरियर बनाने के प्रयास में हैं। लूलिया हाल में रिलीज हुई फिल्म ओ तेरी के एक गाने में भी अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें