फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु की शरण में आने पर जीवन कल्याण संभव : सौरभ सागर

Wed, 19 Aug 2026 05:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जैन धर्मशाला में 24 कूटों पर विराजमान किए गए भगवान के चरण चिन्ह, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए निर्वाण लाडू
विज्ञापन

भक्तिभाव से मनाया पारसनाथ भगवान का निर्वाण महामहोत्सव
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोक्ष सप्तमी के पावन अवसर पर बुधवार को जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ का निर्वाण महामहोत्सव जैन धर्मशाला रेलवे रोड में आचार्य सौरभ सागर के मंगल सानिध्य में श्रद्धा के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान पारसनाथ के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किए।
मंगल प्रवचन में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि सम्मेद शिखर मोक्ष की प्राप्ति का पावन स्थल है। भगवान पारसनाथ के निर्वाण कल्याणक की खुशी में प्रभु के चरणों में निर्वाण लाडू यानी मोदक अर्पित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पारस पत्थर के स्पर्श से लोहा भी सोना बन जाता है। उसी प्रकार प्रभु का आशीर्वाद और शरण जीवन को जन्म मरण के बंधन से मुक्त करने का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करने आएं तो सदैव प्रमाद का त्याग करना चाहिए।
विज्ञापन

सुबह के समय जैन धर्मशाला परिसर में सम्मेद शिखर पर्वत की कृत्रिम रचना तैयार की गई। 24 कूटों पर भगवान के चरण चिन्ह विराजमान किए गए। स्वर्णभद्र कूट पर 23 किलो का निर्वाण लाडू जयंती प्रसाद हेमचंद जैन सराफ, मयंक जैन और गौरव जैन परिवार की ओर से अर्पित किए गए। अन्य 23 कूटों पर भी धर्मानुरागियों एवं श्रद्धालुओं ने निर्वाण लाडू समर्पित किए। इस अवसर पर कल्याण मंदिर विधान का आयोजन किया गया।
पुष्प वर्षा योग समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि 20 अगस्त को आचार्य सौरभ सागर का प्रवास कालिंदी कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर के पास रहेगा। कार्यक्रम में योगेश जैन अरिहंत प्रकाशन, सुरेंद्र कुमार जैन, प्रेमचंद जैन, हंस कुमार जैन, रितेश जैन, अक्षय जैन, विजय जैन, संजय जैन धम्मो, अनुज जैन एडवोकेट, राजीव कुमार जैन रहे।
विज्ञापन

सौधर्म इंद्र बने मंयक, कुबेर मुकेश
सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य मयंक जैन, कुबेर इंद्र का मुकेश कुमार एवं अंकित कुमार जैन तथा महाआरती करने का सौभाग्य अनिल जैन को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आचार्य सौरभ सागर महाराज द्वारा रचित श्री शांतिनाथ महामंडल विधान पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें