फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन से गिरे वेल्डर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा स्थित एक पैकेजिंग फैक्टरी में लोडर मशीन की वेल्डिंग करते समय घायल हुए वेल्डर सोविंद्र 47 पुत्र बलजीत की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मुज्जफरनगर जिले के खतौली के गांव बुरादा निवासी सोविंद्र पुत्र बलजीत सिंह कुंडा स्थित वंदना पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में वेल्डिंग करने का काम करते थे। बुधवार को सोविंद्र लोडर मशीन के ऊपर खड़ा होकर वेल्डिंग कर रहा था। अचानक नियंत्रण बिगड़ने पर सोविंद्र मशीन से नीचे आ गिरा। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने घायल सोविंद्र को सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें