फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संकल्प वंदन रथ यात्रा का खरखौदा में स्वागत

विज्ञापन
खरखौदा में संकल्प वंदन रथ यात्रा का स्वागत करते भाजपाई (भाजपा नेता)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली जा रही संकल्प वंदन रथ यात्रा का शुक्रवार को खरखौदा के मुख्य बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यह अभियान संत शिरोमणि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा से शुरू होकर 20 फरवरी 2027 तक चलाया जाएगा।
बताया गया कि रथ यात्रा संत रविदास की जन्मस्थली श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर, सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पावन माटी लेकर विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर रही है। यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, समानता और संत रविदास के विचारों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।
विज्ञापन

खरखौदा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनिंदर पाल, पूर्व विधायक सतबीर त्यागी, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ढांढा, कार्यक्रम संयोजक संजीव बंसल, सह संयोजक ऋषि त्यागी, रथ यात्रा संयोजक उदय प्रताप सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क, संगोष्ठी और सामाजिक समरसता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में रथ यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इस मौके पर अतुल त्यागी, फिरेराम धनतला, रोहित गुप्ता, रॉबिन गुर्जर, अमित त्यागी व हरेंद्र बनाना सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें