ठंड ने पिछले दस साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। दिन व रात के तापमान में गिरावट दर्ज होगी। रात में पाला पड़ने से ठंड बढेगी।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 व न्यूनतम आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार से छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहेगा। रात में पाला पड़ने से ठंड बरकरार रहेगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में फार्महाउस पर चोरी करने पहुंचा चोर, हुआ कुछ ऐसा कि वहीं लग गई नौकरी, ये है पूरा मामला
वर्ष तापमान
2012 5.8
2013 5.3
2014 4.8
2015 5.1
2016 3.2
2017 3.9
2018 4.2
2019 3.2
2020 3.6
2021 2.8
नोट- तापमान न्यूनतम में है
एक्यूआई स्तर में आई गिरावट
एक्यूआई स्तर में गुरुवार को मामूली गिरावट दर्ज की गई। परंतु यह स्तर भी सेहत के लिए हानिकार है। बुधवार को एक्यूआई स्तर 309 दर्ज किया गया था, जो घटकर गुरुवार को 303 रह गया। वहीं, गाजियाबाद का एक्यूआई स्तर 436, बागपत का एक्यूआई 350, मुजफ्फरनगर का 338 दर्ज किया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/