फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : अगले 24 घंटे में बिगड़ेगा मौसम, 9 में बारिश के आसार, वेस्ट यूपी में फिर पड़ सकते हैं ओले

Mon, 07 Feb 2022 07:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
weather Meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरवरी की शुरुआत में हुई बारिश के बाद अब फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। पहाड़ी क्षेत्रों में 24 घंटे में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई देगा। अभी ठंड का असर बना रहेगा। 8 की रात से मौसम बिगड़ेगा और 9 को बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम में चल रहे बदलाव के चलते अभी भी ठंड का असर बना हुआ है। तीन दिन से मौसम साफ हुआ तो फिर से दिन का तापमान चढ़ता चला गया। तीन में 9 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है। तापमान बढ़ा तो दिन में अच्छी धूप भी खिली रही, जबकि शाम के समय फिर से हवाओं के चलते मौसम सर्द बन हुआ था। अभी मौसम का मिजाज ऐसे ही सर्द रहेगा और तापमान में भी उतार चढ़ाव दिखेगा। 

यह भी पढ़ें :  PM Modi Rally in Bijnor: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ये आएंगे तो गुंडों के सपने पूरे होंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 फरवरी को मौसम के साफ रहने के आसार 
विधान सभा चुनाव का मतदान 10 फरवरी को होने है, उससे पहले ही मौसम के बिगड़ने के आसार है। 9 फरवरी को वेस्ट यूपी में फिर से बारिश और कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 
 
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि 8 फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में 9 फरवरी को मौसम खराब रहने का अनुमान है, जबकि 10 फरवरी की सुबह के समय सामान्य होने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, आदि जिलों में बूंबदांदी के साथ ओले पड़ सकते है। बरेली, पीलभीत, बुलंदशहर अलीगढ़, बदायूं शाहजाहपुर  आदि जिलों के स भी क्षेत्रों में बूंदाबांदी व ओला पडने के आसार बन रहे है। 8 से 10 फरवरी को सुबह के समय कोहरा रहेगा रहेगा, दिन में धूप खिलने के आसार है।

पिछले सात दिन का तापमान 
तारीख अधिकतम न्यूनतम 
1        20.1       3.5 
2        19.0       8.8 
3        14.7       7.9 
4        13.0       8.4 
5        18.2       6.3 
6        21.4      4.6 
7        22.0      5.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें