फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मौसम रहा साफ, पश्चिमी यूपी में बारिश के बाद तीन डिग्री तक बढ़ा पारा

Thu, 19 Oct 2023 09:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश होने के बाद मौसम में काफी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पश्चिमी यूपी में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं तापमान लुढ़कर छह डिग्री नीचे आ गया है। बारिश के बाद फिर से तापमान तीन डिग्री बढ़ गया है।
विज्ञापन
weather in meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद बुधवार को तेज धूप से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सुबह से दोपहर तक मौसम काफी गर्म रहा। शाम होने के बाद ठंडे मौसम का एहसास हुआ। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश के चलते मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलता रहा है। हाल ही में बारिश से तापमान 30 डिग्री से नीचे आ गया था, जबकि रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे चल रहा है। बुधवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा और दिनभर धूप निकली।

इसके चलते दिन के तापमान में तीन डिग्री और रात के तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


वहीं, बारिश के बाद से एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार हुआ है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 88 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 53, गंगानगर में 110, पल्लवपुरम में 102 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान गिरेगा और ठंड का अहसास बढ़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें