फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update West UP: जनवरी में मार्च जैसे गर्म हुए दिन, आज फिर छाया कोहरा, इस वजह से बदल रहा माैसम

Wed, 29 Jan 2025 11:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माैसम बार-बार बदल रहा है। 19 जनवरी के बाद लगातार मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है, पिछले कुछ दिन से जनवरी में मार्च जैसे गर्म दिन हो रहे हैं। वहीं आज मेरठ समेत कई जिलों में फिर से कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन
मेरठ में माैसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। जनवरी में फरवरी व मार्च जैसा मौसम है। जनवरी माह में छह से सात पश्चिमी विक्षोभ बनने थे, लेकिन केवल दो ही बने हैं। इससे सर्दी में भी गर्मी महसूस होने लगी है। फरवरी और मार्च भी पिछले सालों की तुलना में गर्म होने की संभावना है। 

विज्ञापन


19 जनवरी के बाद लगातार मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है, जब सर्दी होनी चाहिए, तब तापमान 25 डिग्री तक पहुंच गया है। दिन में धूप तेज है, सुबह और शाम की ठंड महसूस हो रही है। अभी आगे भी ठंड जरूरी है। पश्चिमी विक्षोभ नहीं बना तो फरवरी माह में भी ऐसे ही हालात देखने को मिलेंगे। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा।

सामान्य से छह-सात डिग्री अधिक तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जनवरी में मौसम का गर्म होना ठीक नहीं है। आने वाले दिनों में भी इसका असर मौसम पर साफ दिखाई देगा। मंगलवार को तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। अगर आगे भी ऐसे ही मौसम रहा तो आगे और भी परेशानी बढ़ेगी। 

कम हो रही बारिश
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साल दर साल बारिश कम हो रही है। इसका असर सर्दी पर भी दिख रहा है। सर्दी के सीजन में बारिश होना बहुत जरूरी है, लेकिन पिछले करीब एक दशक मेें बारिश बहुत कम हुई है। वहीं, अक्तूबर और नवंबर में इस बार पराली जलाने के कारण प्रदूषण बढ़ा था। इसके बाद फिर से स्थिति बदली और मौसम पर ज्यादा प्रदूषण का असर नहीं दिखा। 
विज्ञापन

पिछले 10 दिन का तापमान 
 अधिकतम    न्यूनतम 
 24.4     8.3  
 24.6    11.0
 23.0    10.6 
 25.0     9.8
 23.5    10.8
 22.9    10.0 
23.4     8.7 
22.6     9.0
 23.0     6.6
 24.4     8.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें