फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले दो दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत... पांच बदमाशों ने की वारदात

Tue, 28 Jan 2025 11:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

विशाल देशवाल और अनुज एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। दोनों बाइक पर सवार होकर अग्रसेन विहार जा रहे थे। कुसुम अस्पताल के पास हमलावरों ने पिस्टलों से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन विहार में पांच बदमाशों ने बाइक सवार फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले दो दोस्तों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से कंकरखेड़ा निवासी विशाल देशवाल (25) की मौत हो गई। अग्रसेन विहार निवासी अनुज (26) को  गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

 

मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी विशाल देशवाल व अग्रसेन विहार निवासी अनुज नई मंडी पुल के पास ग्राहम हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। दोनों बाइक पर सवार होकर अनुज के घर अग्रसेन विहार जा रहे थे। जब ए टू जेड रोड से कुसुम अस्पताल के पास पहुंचे  तो पांच हमलावरों ने पिस्टलों से दोनों दोस्तों पर फायरिंग कर दी। 
गोली लगने से विशाल देशवाल व अनुज घायल हो गए। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत और नई मंडी सीओ रुपाली रॉय मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया था। विशाल देशवाल की मौत हो गई। हत्या की वजह और हमलावरों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अभी तहरीर भी नहीं दी गई। 
 
विज्ञापन

झगड़े की बताई जा रही रंजिश
पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों युवकों का चार पांच दिन पहले किसी से झगड़ा हुआ था। संभवत: इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। विशाल पिछले करीब तीन साल से कंपनी के शहर स्थित कार्यालय में ही नौकरी करता था और किराए पर आदर्श कॉलोनी में रह रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें