सामान्य से छह-सात डिग्री अधिक तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जनवरी में मौसम का गर्म होना ठीक नहीं है। आने वाले दिनों में भी इसका असर मौसम पर साफ दिखाई देगा। मंगलवार को तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। अगर आगे भी ऐसे ही मौसम रहा तो आगे और भी परेशानी बढ़ेगी।
कम हो रही बारिश
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि साल दर साल बारिश कम हो रही है। इसका असर सर्दी पर भी दिख रहा है। सर्दी के सीजन में बारिश होना बहुत जरूरी है, लेकिन पिछले करीब एक दशक मेें बारिश बहुत कम हुई है। वहीं, अक्तूबर और नवंबर में इस बार पराली जलाने के कारण प्रदूषण बढ़ा था। इसके बाद फिर से स्थिति बदली और मौसम पर ज्यादा प्रदूषण का असर नहीं दिखा।