मेरठ में बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। वहीं दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते हाईवे पर अंधेरा छा गया, जिससे वाहन स्वामियों को दिन में ही लाइट जलानी पड़ी। हालांकि बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। उधर, तेज हवाओं के बीच मौसम में काफी बदलाव दिखाई दिया।