दोपहर में दो घंटे के लिए निकली हल्की धूप भी बेअसर दिखाई दी। शाम को फिर से सर्दी तेज हो गई और हवा के च लने से मौसम नैनीताल से भी ठंडा हो गया। रविवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा और जबकि मेरठ में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिस कारण से सर्दी का सितम और बढ़ा हुआ है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया।
फिर से रविवार को बढ़ गया प्रदूषण
रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा तो एनसीआर में प्रदूषण भी बढ़ गया। धूप का असर कम होने के चलते प्रदूषण से हवा की सेहत खराब हो गई। मेरठ का एक्यूआई 132 से बढक़र 238 पर पहुंच गया है। जबकि शहर में जयभीमनगर 244, गंगानगर 226, पल्लवपुरम 245, दिल्ली रोड 272, बेगमपुल 250 दर्ज किया गया है। पिछले चौबीस घंटे में सभी जगह का प्रदूषण बढ़ गया।
जनवरी में ये रहे सबसे सर्द दिन
तारीख अधिकतम तापमान
5. 13.4
6. 13.4
9 12.1
14 14
16 12
19 11
20 15.4
21. 13.4
जनवरी में रही सबसे सर्द रात
तारीख न्यूनतम तापमान
4 5.6
12 4.8
13. 3.4
14. 2.9
15. 3.6
16 3.8
17. 4.3
18 6.0
21. 4.3
पिछले आठ दिन का एक्यूआई
तारीख एक्यूआई
14 273
15 252
16 213
17. 190
18 143
19. 174
20. 132
21 238
अभी तीन से चार दिन तक मौसम में राहत नहीं दिख रही है। दिन में कुछ समय के लिए जरुर धूप निकल सकती है, लेकिन सुबह शाम कोहरा और ठंड का असर बना रहेगा। 28-29 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के बनने से बूंदाबांदी हो सकती है, अभी विक्षोभ की सक्रियता दो दिन बाद पता चलेगी। ठंड का प्रकोप अभी ऐसे ही बना रहेगा। -डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि