फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: कभी तेज धूप तो कभी बादल, उमस बरकरार, आज बारिश के आसार

Wed, 01 Apr 2026 12:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और बुधवार को तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

 

विज्ञापन
Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मंगलवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। कभी तेज धूप निकली तो कभी आसमान में बादल छा गए। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन उमस बनी रही।

विज्ञापन


दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से दोपहर बारह बजे तक तेज धूप रही, लेकिन इसके बाद अचानक मौसम बदल गया और आसमान में बादलों की आवाजाही तेज हो गई।
 

आंधी और बारिश की संभावना
देर शाम तेज हवा चली और आसमान पर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते तेज हवा चलने के साथ धूल भरी आंधी भी आ सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

तापमान में गिरावट दर्ज
मौसम वेधशाला के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट के बावजूद उमस का असर दिनभर बना रहा।

वायु गुणवत्ता की स्थिति
शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 131 दर्ज किया गया। गंगानगर क्षेत्र में यह 137, जयभीम नगर में 128, पल्लवपुरम में 129, बेगमपुल में 123 और दिल्ली रोड क्षेत्र में 127 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें