फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: सर्द होती जा रही रातें, तापमान 14.3 डिग्री पर पहुंचा, स्वास्थ्य का रखें खयाल

Sun, 22 Oct 2023 05:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बारिश के बाद शुरू हुआ मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है और रातें सर्द हो रही हैं।
विज्ञापन
up weather
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के बाद शुरू हुआ मौसम में बदलाव का दौर जारी है। रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है और रातें सर्द हो रही हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी में मौसम सर्दी की आहट शुरू हो गई है। रात में सर्दी का असर बढ़ रहा है और दिन में भी निकल रही धूप बेचैन करने वाली नहीं है। दिन का तापमान सामान्य और रात का सामान्य से नीचे पहुंच गया है। पिछले चार दिन में न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है, तापमान में गिरावट से रातें सर्द होती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें