फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather news: गर्मी की मार, सीजन में सबसे गर्म रहा शनिवार, पारा 42.9 डिग्री के पार

Sun, 15 May 2022 10:43 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

वेस्ट यूपी में गर्मी का असर तेज हो गया है। तापमान और लू के थपेड़ों ने शहरवासियों को झुलसा दिया है। मौसम वैज्ञानिक अगले 48 घंटे तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन
Weather news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीजन में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा है। गर्मी का असर सुबह से शुरू हो गया और रात तक लोगों का हाल बेहाल कर दिया। रविवार को भी सुबह से ही तेज धूप पड़ने लगी और चुभती गर्मी ने लोगों को झुलसाया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 48 घंटे तक गर्मी का असर कम नहीं होगा। 

विज्ञापन


वेस्ट यूपी में गर्मी का असर तेज हो गया है। तापमान और लू के थपेड़ों ने शहरवासियों को झुलसा दिया है। मौसम में गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। सीजन में शनिवार का दिन सबसे गर्म रहा है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।  

यह भी पढ़ें: Meerut Big News : गो-तस्कर अकबर बंजारा के खुल रहे बड़े राज, पुलिस ने चिह्नित की 500 करोड़ की संपत्ति, जल्द होगी जब्त
विज्ञापन


तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वहीं, लू के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वे जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में नगर के गली-मोहल्ले सूने हो रहे हैं। मुख्य रास्तों और बाजारों में भी लोगों की संख्या घट रही है।

दोपहर में दुकानदार ग्राहकों की बांट जोहते नजर आ रहे हैं। उधर, चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी में तेज बुखार और डायरिया से परेशानी बढ़ जाती है। समय पर उपचार न मिलने से घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने गर्मी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर और सिर को ढककर ही घर से बाहर निकलने तथा पेय पदार्थों व मौसमी फल और हरी सब्जी का सेवन करने की सलाह दी है। 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि गर्मी का असर 48 घंटे तक बना रहेगा अधिकतम तापमान इस बार 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें