दिवाली की रात शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। देर रात तक पटाखों के धमाके गूंजते रहे। आतिशबाजी के कारण हवा में धुएं और प्रदूषक कणों की मात्रा तेजी से बढ़ गई। रात में मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 तक पहुंच गया। वहीं, सोमवार सुबह भी प्रदूषण से राहत नहीं मिली। सुबह शहर का एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। आसमान में धुएं की परत छाई रही और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।