फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पश्चिमी यूपी में मौसम ने ली करवट, सहारनपुर में ओलावृष्टि, मेरठ-बिजनौर समेत कई जिलों में बारिश

Mon, 16 Oct 2023 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

वेस्ट यूपी में आज से मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है। सुबह के समय तेज हवा के साथ हल्के बादल छाए और मेरठ समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं सहारनपुर में ओलावृष्टि हुई है।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में रविवार को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आ गई और नवरात्र से ही गुलाबी ठंड शुरू हो गई।

विज्ञापन


मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश से तापमान में कमी आई है। वहीं सहारनपुर जनपद में ओलावृष्टि हुई। बिजनौर में तेज बारिश हुई तो मुजफ्फरनगर में भी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मेरठ में सुबह से ही धूल भरी तेज आंधी के साथ दिन में ही अंधेरा छा गया और शहर व देहात समेत सभी जगह बूंदाबांदी हुई।

सहारनपुर जनपद में सोमवार की सुबह तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। शहरी क्षेत्र में केवल बारिश लेकिन गंगोह, नकुड,  चिलकाना और सरसावा क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि के बाद जनपद में ठंडक बढ़ गई। उधर सहारनपुर नगर क्षेत्र में सीवर डालने के लिए खोदाई की गई है ऐसे में सड़कों पर कीचड़ बन गई, जिसकी वजह से राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

बदला मौसम, बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत
मुजफ्फरनगर में एकाएक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। खेतों में जलभराव के कारण सरसों की बुआई लेट होगी। इसके अलावा कोल्हू का संचालन भी रूक गया है। तेज हवा के साथ आई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुई बारिश जारी है।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव हुआ। सुबह साढ़े दस बजे आसमान में काले बादल छा गए थे। बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया। जनपद में बारिश के साथ हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। अंधेरा इतना था कि मानों दिन में ही रात हो गई और वाहन लाइटों के सहारे गंतव्य तक पहुंचे। जिले में कई जगह अच्छी बारिश भी हुई। किसान चिंतित है कि ऐसे मौसम में ओलावृष्टि न हो जाएं।  

पिछले कई दिनों से मौसम में थोड़ा थोड़ा बदलाव हो रहा है। रात्रि में ठंड बढ़ी है, लेकिन दिन में सूर्यदेव की तपिस से गर्मी हो रही थी। सोमवार सुबह से ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया। आसमान में बादल छाने से सूर्यदेव उनके पीछे छिप गए। सवा दस बजे तो आसमान में काले काले बादल छा गए। घने काले बादल छाने से दिन में अंधेरा रात जैसा नजारा हो गया। गांव व जंगल में भयंकर अंधेरा छाने से लोग परेशान नजर आए। हवा के साथ कहीं बारिश हुई, तो कहीं बूंदाबांदी शुरू हुई। घरों व प्रतिष्ठानों से लोगों ने ये अद्भूत नजारा देखा है।   

स्कूलों में छाया अंधेरा 
काला दिन होने से शहर से लेकर गांवों तक काला अंधेरा छा गया। शिक्षिका संजू राणा, रूचि चौधरी का कहना है कि जीवन में ऐसा काला दिन पहली वार देखा है। कक्षा में अंधरा होने से पढ़ाई  मुश्किल हो गया। प्रीति का कहना है कि आज जैसा नजारा कभी नहीं देखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें